Belly Fat से लेकर Stress होगा कम, रोजाना 5 मिनट करें यह 1 योगासन


By Lakshita Negi17, Jan 2025 01:00 PMnaidunia.com

चक्रासन के फायदे

चक्रासन को wheel pose भी कहा जाता है। यह योग का एक बहुत ही अच्छा आसन है। इससे शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है। इसके अलावा इसे करने से पेट की चर्बी, मेंटल हेल्थ भी अच्छी होती है। आइए जाने रोजाना 15 मिनट के लिए चक्रासन करने के फायदे।

चक्रासन से स्ट्रांग रीढ़ की हड्डी

चक्रासन करने से रीढ़ की हड्डी स्ट्रेच और स्ट्रांग होती है। यह आसन रीढ़ की हड्डी को फ्लेक्सिबल बनाता है और शरीर का पॉश्चर सुधारने में मदद करता है। चक्रासन करने से रीढ़ की हड्डी स्ट्रेच और स्ट्रांग होती है। यह आसन रीढ़ की हड्डी को फ्लेक्सिबल बनाता है और शरीर का पॉश्चर सुधारने में मदद करता है।

छाती और फेफड़ों के लिए

चक्रासन करने से चेस्ट और लंग्स खुलते हैं, जिससे सांस लेने की क्षमता बढ़ती है। यह आसन रेस्पिरेट्री सिस्टम को हेल्दी रखता है और शरीर में ऑक्सीजन की कमी नहीं होने देता है।

एनर्जी बूस्ट करने के लिए

चक्रासन करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है, जिससे एनर्जी लेवल बढ़ता है। इसे करने से थकान कम होती है और आप पूरे दिन एक्टिव रहते हैं।

स्ट्रेस और टेंशन कम करने के लिए

चक्रासन करने से मेंटल हेल्थ इंप्रूव होती है। इसे करने से दिमाग रिलैक्स होता है, जिससे टेंशन और स्ट्रेस कम करने में मदद मिलती है। इससे मन शांत और अच्छा रहता है।

पेट की चर्बी कम करने के लिए

चक्रासन करने से पेट की मसल्स स्ट्रेच होती हैं, जो पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है और पेट को टोन करता है। इस आसन को करने से डाइजेस्टिव हेल्थ अच्छी होती है, जिससे पेट की प्रॉब्लम कम होती हैं।

चक्रासन बॉडी स्ट्रेंथ के लिए

इस आसन को करने से अपर और लोअर बॉडी की स्ट्रेंथ बढ़ाता है। इसे करने से हाथ, पैर और कंधे मजबूत होते हैं।

रोजाना 15 मिनट चक्रासन करने से आपकी ओवरऑल बॉडी हेल्थ अच्छी होगी साथ ही यह आपको एनर्जेटिक रखेगा। इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए naidunia.com पर क्लिक करें।

सर्दियों में इन 5 होममेड स्क्रब से पाएं कोमल होंठ