गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और इस मौसम में अक्सर भीषण गर्मी और लू की प्रकोप झेलना पड़ता है। इससे बचने और हेल्दी रहने के लिए लोग कई चीजों का सेवन करते हैं। इन्हीं चीजों में एक आम का पन्ना भी है, जिसे लोग गर्मियों में उबालकर पीते हैं।
आम पन्ना पीने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन बी, विटामिन सी, फाइबर, आयरन और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।
गर्मियों में पसीना ज्यादा आने से अक्सर डिहाइड्रेशन की परेशानी का सामना करना पड़ता है। आम पन्ना पीने से इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस रहते हैं।
गर्मियों में संक्रमण का जोखिम काफी बढ़ जाता है। ऐसे में आम पन्ना में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट इम्यूनिटी को स्ट्रांग करते हैं, जिससे बीमारियों का खतरा कम होता है।
शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर आम पन्ना पीना फायदेमंद होता है। इसमें आयरन की मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल को बैलेंस रखने में मदद करते हैं।
आम पन्ना में विटामिन ए पाया जाता है, जो आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसका रोजाना सेवन करने से मोतियाबिंद, रतौंधी, आंखों का लाल होने की समस्या में राहत मिलती है।
आम पन्ना का सेवन खाली पेट करने से पेट की गर्मी कम होती है। यह गर्मियों में पेट को लंबे समय तक ठंडा रखता है।
गर्मियों में इन सभी फायदों को उठाने के लिए रोजाना एक गिलास आम पन्ना फायदेमंद होता है। इससे ये सभी रोग दूर होते हैं।
गर्मियों में आम पन्ना पीने के 5 फायदे। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com