आंवले की चाय का सेवन करने से सेहत को गजब के फायदे मिलते हैं। आंवला गुणकारी फल माना जाता है। अगर आपको आंवला खाना पसंद नहीं हैं, तो चाय का सेवन कर सकते हैं।
2 कप पानी में 1 चम्मच आंवला पाउडर और 2 तुलसी के पत्ते डालें। इस पानी को आधा होने तक उबालें और फिर छानकर पिएं।
आंवले की चाय का सेवन करने से ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल में रहता है, क्योंकि इसमें आंवले में एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं।
अगर आप शरीर का वेट कंट्रोल रखना चाहते हैं, तो डाइट में आंवले की चाय शामिल कर सकते हैं। यह चाय मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है।
आंवला की चाय पीने से हार्ट हेल्थ में भी सुधार होता है, क्योंकि आंवला में विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण होते हैं।
इस चाय को पीने से इम्यूनिटी सिस्टम भी मजबूत होता है। दरअसल, आंवला विटामिन-सी का अच्छा सोर्स माना जाता है।
आंवला में भरपूर एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इसलिए, सुबह रोजाना 1 कप आंवला चाय पिएं।