सेब और गाजर दोनों ही सुपरफूड है। इनका जूस सेहत के लिए वरदान मानी जाती है। आइए सेब और गाजर का जूस पीने के फायदे जानते हैं-
सेब में फाइबर, विटामिन, खनिज और एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं। गाजर में फाइबर, विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन सी और पोटेशियम पाया जाता है।
सेब और गाजर का जूस पीने से पाचन दुरुस्त रहता है, क्योंकि दोनों में ही फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है।
आंखों के लिए भी सेब और गाजर का जूस फायदेमंद होता है। जूस में मौजूद विटामिन्स आंखों को हेल्दी रखते हैं।
सेब और गाजर का जूस हार्ट के लिए भी अच्छा साबित होता है। दरअसल, यह जूस रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है।
सेब और गाजर का जूस पीने से इम्यूनिटी भी तेजी से बढ़ती है, क्योंकि जूस में विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण होते हैं।
अगर आप शरीर का वजन कम करना चाहते हैं, तो रोजाना सेब और गाजर का जूस पीना चाहिए। इसमें मौजूद फाइबर वजन को कम करता है।