डायबिटीज के मरीजों को समय-समय पर चेक करते रहना चाहिए। लेकिन सही समय पर डायबिटीज को चेक करना चाहिए। आइए डायबिटीज चेक करने का सही समय जानते हैं-
डायबिटीज एक गंभीर समस्या है, जोकि लाइलाज है यानी इसको जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता है। डायबिटीज को केवल कंट्रोल किया जा सकता है।
मरीजों को डायबिटीज का लेवल दो समय में चेक करना चाहिए। उस दौरान डायबिटीज का सही लेवल पता लगता है।
सुबह खाली पेट डायबिटीज का लेवल चेकअप करवाना चाहिए। इस समय चेकअप करने से शरीर की सामान्य ग्लूकोज स्तर को जानने में मदद मिलती है।
खाने के बाद भी डॉक्टर डायबिटीज चेक करने की सलाह देते हैं, क्योंकि इस समय चेक कराने से पता चलता है कि शरीर भोजन के बाद कैसे ग्लूकोज को प्रोसेस करता है।
अगर आप इंसुलिन भी लेते हैं, तो रात के समय में भी चेक करा सकते है। रात को सोने से पहले चेक करना चाहिए।
चेकअप करवाने के बाद रिपोर्ट डॉक्टर को दिखानी चाहिए, ताकि उसके अनुसार डॉक्टर आपको सलाह दे सकें।