सेहत के लिए सेब का सिरका पीना फायदेमंद होता है। एप्पल साइडर विनेगर पीने के लिए सुबह खाली पेट का समय बेहतरीन माना जाता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि सेब का सिरका पीने से बीमारियों का खतरा भी कम हो सकता है। दरअसल, इससे मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है।
शुगर पेशेंट की सेहत के लिए सेब का सिरका लाभदायक माना जाता है। इसका सेवन करने से डायबिटीज के प्रभाव को कम करने में भी मदद मिल सकती है।
डाइजेस्टिव सिस्टम से जुड़ी किसी समस्या का सामना करने वालों को सेब का सिरका पीना चाहिए। इससे पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में मदद मिलती है।
हृदय रोग का सामना करने वालों को सेब का सिरका जरूर पीना चाहिए। इससे दिल की सेहत को दुरुस्त रखने में काफी मदद मिल सकती है।
वेट लॉस जर्नी के दौरान भी सेब का सिरका पीना फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके प्रभाव से वजन कम करने में मदद मिलती है।
त्वचा की देखभाल करने के लिए भी आप सेब का सिरका पी सकते हैं। इससे स्किन संबंधी ज्यादातर समस्याएं दूर हो जाएंगी।
सेब का सिरका पीने से शरीर की ऊर्जा में वृद्धि होती है। जब शरीर की एनर्जी बढ़ती है तो शारीरिक गतिविधियों को करना भी आसान हो जाता है।
यहां हमने जाना कि सेब का सिरका पीने से सेहत को क्या फायदा मिलता है। इस तरह की अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ