सेहत के लिए जौ का पानी किसी खजाने से कम नहीं होता है। जौ का पानी पीने शरीर को जरूरी पोषण मिलते हैं।
जौ में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, डाइट्री फाइबर, आयरन, कैल्शियम, जिंक, सेलेनियम और मैग्नीशियम जैसे जरूर पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं।
अगर आपके शरीर का वजन तेजी से बढ़ता जा रहा है, तो रोजाना जौ का पानी पिएं। जौ का पानी कैलोरी को जलाने में मदद करता है।
जौ का पानी डायबिटीज के रोगियों के लिए भी लाभकारी माना जाता है। इसके पानी को पीने से डायबिटीज को नियंत्रित किया जा सकता है।
शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होने से हार्ट संबंधित समस्याएं होती है, इसलिए इसको कंट्रोल में रखने के लिए जौ का पानी पिएं।
शरीर का अहम अंग किडनी को माना जाता है। किडनी को स्वस्थ रखने के लिए जौ का पानी रामबाण माना जाता है।
यदि आपका पाचन ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो रोजाना जौ का पानी पिएं। जौ के पानी से पेट दुरुस्त रहता है।