स्वास्थ्य के लिहाज से गाजर और चुकंदर के जूस को फायदेमंद माना जाता है। सर्दियों के समय में इस जूस को पीना सेहत के लिए ज्यादा लाभकारी होता है।
गाजर और चुकंदर का आमतौर पर सलाद के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। आज बात कर रहे हैं कि गाजर-चुकंदर का जूस पीने से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं।
आयुर्वेद के जानकारों का भी मानना है कि गाजर और चुकंदर में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इससे कब्ज समेत कई अन्य बीमारियों से छुटकारा मिलता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो गाजर-चुकंदर का जूस पीने से मोटापा कम करने में काफी मदद मिलती है। वेट लॉस जर्नी में यह जूस आपकी काफी मदद करेगा।
पाचन तंत्र को दुरुस्त करने का काम भी गाजर-चुकंदर का जूस करता है। सुबह के समय इस जूस का सेवन करना ज्यादा लाभकारी माना जाता है।
जिन लोगों को बीपी की परेशानी होती है, उन्हें तो गाजर-चुकंदर के जूस को डेली रूटीन का हिस्सा बना लेना चाहिए। इसमें मौजूद पोषक तत्व ब्लड प्रेशर को संतुलित करने का काम करते हैं।
गाजर-चुकंदर का जूस पीने से शरीर में मौजूद गंदगी को साफ करने में भी मदद मिलती है। बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए भी यह जूस फायदेमंद होता है।
गाजर-चुकंदर का जूस पीने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। डॉक्टरों का भी मानना है कि खून बढ़ाने के लिए गाजर और चुकंदर का सेवन सही रहता है।