गठिया का दर्द होगा कम, रोजाना करें इस तेल से मालिश


By Ram Janam Chauhan21, Jan 2025 02:05 PMnaidunia.com

गठिया होने पर जोड़ों में दर्द, सूजन और जकड़न महसूस हो सकता है, लेकिन इस तेल से मालिश करने पर दर्द से राहत मिल सकती है।

सरसों का तेल करें इस्तेमाल

गठिया का दर्द होने पर सरसों का तेल इस्तेमाल कर सकतें है, क्योंकि यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

जोड़ों के दर्द में सरसों तेल

सरसों का तेल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण और एंटी- ऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। साथ ही, यह ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद करता है।

सरसों के तेल से किस तरह करें मालिश

जोड़ों के दर्द से राहत के लिए मालिश करने के लिए सरसों के तेल को हल्का गर्म करें और फिर इसे उंगलियों की सहायता से मालिश करें।

जोडों के दर्द में लहसुन का इस्तेमाल

सरसों के तेल को गर्म करते समय इसमें 3-4 लहसुन की कलियां मिला सकते हैं। ऐसा करने से यह और प्रभावी हो जाता है।

किस समय सरसों तेल से करें मालिश

गठिया के दर्द से राहत के लिए सुबह और शाम के समय मालिश कर सकते हैं। साथ ही, बेहतर परिणाम के लिए रोजाना मालिश करें।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको गठिया का दर्द कई दिनों से हैं, तो ऐसे में सरसों का तेल इस्तेमाल करने से पहले बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

किस विटामिन की कमी से धूप में चेहरा लाल हो जाता है?