लौंग का पानी सेहत के लिए रामबाण माना जाता है। कई लोगों इस पानी का सेवन नियमित रूप से करते है, क्योंकि कई शारीरिक समस्याओं में फायदेमंद साबित होती है।
लौंग का पानी बनाने के लिए आधा गिलास पानी लें और उसमें 4-5 लौंग की कली को डालकर उबाल लें। पानी जब आधा हो जाए, तो छानकर उसका सेवन खाली पेट करें।
नियमित रूप से लौंग का पानी पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इम्यूनिटी मजबूत रहने से संक्रमण होने का खतरा कम होता है।
जिन लोगों को सिरदर्द की समस्या रहती है उनको भी लौंग का पानी पीना चाहिए। इसे पीने से सिरदर्द की समस्या से निजात मिलती है।
सुबह खाली पेट लौंग का पानी पीना स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। लौंग का पानी पीने से त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर रहती है।
अगर आप डायबिटीज के मरीज है, तो खाली पेट लौंग का पानी का पीना चाहिए। इस पानी को पीने से डायबिटीज लेवल बढ़ता नहीं है।
अगर आपका पाचन दुरुस्त नहीं रहता है, तो लौंग का पानी पिएं। खाली पेट लौंग का पानी पीने से पाचन की समस्याओं ठीक रहती है।