ठंड में जरूर खाएं बथुआ का साग, मिलेंगे 4 फायदे


By Arbaaj28, Nov 2024 12:44 PMnaidunia.com

ठंड के मौसम में तापमान के कारण खानपान में बदलाव होने लगता है। बथुआ का साग एक मौसमी सब्जी है, जो सेहत के लिए वरदान मानी जाती है। आइए जानते हैं कि इसको खाने से शरीर को कौन से फायदे मिलते हैं?

ठंड में जरूर खाएं बथुआ

ठंड के मौसम में बथुआ का साग जरूर खाना चाहिए। पहला तो यह कारण हैं कि यह मौसमी सब्जी है और दूसरी बात इसमें भरपूर पोषक तत्व पाया जाता है।

बथुआ साग में पोषक तत्व

इस साग में भरपूर पोषक तत्व पाया जाता है। इसमें विटामिन्स, कैल्शियम, फाइबर मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन,  सोडियम और फोलिक एसिड पाया जाता है।

हेयर मजबूत

बालों के लिए भी बथुआ का साग फायदेमंद होता है। बथुआ साग खाने से बालों को मजबूती मिलती है और हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा मिलता है, क्योंकि विटामिन्स पाई जाती है।

वजन करता है कम

अगर कोई व्यक्ति ठंड में शरीर का वजन कम करना चाहता है, तो उसे बथुआ का साग जरूर खाना चाहिए। बथुआ का साग वजन को कम करता है, क्योंकि फाइबर पाया जाता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

ठंड में यदि इम्यूनिटी कमजोर होती है, तो संक्रमण का अधिक खतरा रहता है। अगर बथुआ का साग खाते है, तो इम्यूनिटी बूस्ट होती है।

डायबिटीज में फायदेमंद

यदि आप डायबिटीज के मरीज है और इस समस्या से परेशान है, तो बथुआ का साग खाएं। इस साग को खाने से डायबिटीज कंट्रोल रहता है।

अधिक न खाएं

बथुआ का साग सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन रोजाना खाने से परहेज करना चाहिए। आप हफ्ते में 2 दिन इसका सेवन कर सकते हैं।

हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

हैप्पी हार्मोन बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 आदतें