कई लोग काम के दवाब की वजह से रात में ठीक से नींद नहीं आती है। ऐसे में अनिद्रा की समस्या को समस्या को दूर करने के लिए इन उपायों को अपना सकते हैं।
दूध में मौजूद प्रोटीन दिमाग को शांत करने में सहायक है, लेकिन जब इसमें लौंग को मिलाकर सेवन करते हैं, तो इसकी ताकत और बढ़ जाती है।
लौंग मैग्निशियम, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और कई अन्य जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जिसकी वजह से नींद आने में मदद मिल सकती है।
लौंग का दूथ बनाने के लिए एक गिलास गर्म दूध में 2-3 लौंग को पीसकर डालें और रात में सोने से पहले इसका सेवन करें।
दूध और लौंग को मिलाकर सेवन करने से आपके इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने, पाचन सुधारने के साथ जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है।
हमेशा ध्यान रखें कि 2-3 लौंग से ज्यादा दूध में ना मिलाएं। ऐसा करने से आपको स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है।
अगर आपको दूध और लौंग के सेवन से किसी तरह की एलर्जी की समस्या है, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com