जीरा, सौंफ और दालचीनी का पानी पीने के क्या फायदे हैं?


By Arbaaj09, Apr 2025 03:48 PMnaidunia.com

क्या आपने कभी जीरा, सौंफ और दालचीनी का पानी पीया हैं? आइए जानते हैं कि इन तीन चीजों की मदद से तैयार पानी पीने से क्या फायदे हो सकते हैं?

जीरा, सौंफ और दालचीनी में तत्व

ये तीनों ही मसाले औषधीय गुण से भरे होते हैं। जीरा में आयरन, मैग्नीशियम और जिंक जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं। सौंफ में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। वहीं दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं।

वजन होगा कम

अगर आप बढ़ते शरीर के वजन से परेशान हैं, तो रोजाना इन तीन मसालों का पानी पीना चाहिए। इस पानी को पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और वजन कम करता है।

पाचन होगा ठीक

नियमित रूप से जीरा, सौंफ और दालचीनी का पानी पीने से पाचन से जुड़ी समस्याओं में भी लाभ मिलेगा। अपच और पेट फूलने की समस्या दूर रहेगी।

शुगर लेवल रहेगा ठीक

अगर आप डायबिटीज के रोगी हैं, तो जीरा, सौंफ और दालचीनी का पानी पीना चाहिए। इसमें मौजूद तत्व शुगर लेवल को कंट्रोल में रखते हैं।

शरीर का सूजन कम

जीरा, सौंफ और दालचीनी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के बढ़ते सूजन को कम करने में मददगार हो सकते हैं।

पानी बनाने का तरीका

इसका पानी बनाने के लिए 1 पैन में 1 गिलास पानी डालकर गैस पर रखें। फिर उसमें जीरा, सौंफ और दालचीनी डालकर धीमी आंच पर उबालें और छानकर खाली पेट पिएं।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

गर्मियों में कोलेस्ट्रॉल लेवल रहेगा कंट्रोल, पिएं खट्टा जूस