गर्मियों के मौसम में अक्सर लोग तला भुना सेवन करते हैं, जिसके कारण कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने का खतरा हो सकता है। ऐसे में यह जूस पीने से गर्मियों में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है।
इस जूस में लाइकोपीन, विटामिन सी, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और पोटैशियम की मात्रा भरपूर होती है। इसलिए, गर्मियों में इसका सेवन फायदेमंद होता है।
इस जूस का नियमित रूप से सेवन करने पर बैड कोलेस्टॉल लेवल को कम और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
अगर आप गर्मियों के मौसम में रोजाना टमाटर जूस का सेवन करते हैं, तो इससे कोलेस्टॉल लेवल को नियंत्रित करने में सहायता मिल सकती है।
टमाटर जूस का रोजाना दिन में एक बार सेवन कर सकते हैं। इसे 250 ML पीना फायदेमंद हो सकता है।
टमाटर जूस कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने के अलावा आपका बढ़ा हुआ पेट भी कम करने में कारगर साबित हो सकता है।
अगर आपको टमाटर जूस से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com