वजन कम करने से लेकर त्वचा की देखभाल करने तक, कलौंजी को पानी में उबालकर पीने के कई फायदे हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानें-
कलौंजी को पानी में उबालकर पीने से वजन कम होता है। इसे पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन घटाने की प्रक्रिया आसान और तेज हो जाती है।
कम यह दिल के रोगों के जोखिम को कम करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे पूरे शरीर के ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है।
सुबह खाली पेट कलौंजी का पानी पीने से मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। इससे याददाश्त भी तेज होती है।
अगर शरीर में खून की कमी है तो डाइट में कलौंजी के पानी को शामिल करें। यह आयरन से भरपूर होता है।
इस पानी को पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। यह डायबिटीज के रोगियों के लिए भी फायदेमंद है।
सेहत के साथ ही, यह पानी बालों की खूबसूरती को भी बढाता है। इससे बाल घने दिखते हैं और लंबे समय तक काले रहते हैं।
यह त्वचा के लिए भी लाभदायक है। इसका पानी पीने से त्वचा के दाग-धब्बे दूर होते हैं और चेहरे का ग्लो भी बढ़ता है।
कलौंजी को पानी में उबालकर ये फायदे पाएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM