पैदल चलने का असर पैरों पर सबसे ज्यादा पड़ता है। कई बार पैरों में दर्द इतना ज्यादा हो जाता है कि वह सूजन का रूप ले लेता है।
पैरों में सूजन बढ़ने पर कुछ योगासन का अभ्यास आप रोजाना कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि पैरों के दर्द को दूर करने में ये आसन आपकी मदद करेंगे।
इस आसन को चेयर पोज के नाम से भी जाना जाता है। उत्कटासन को करने के लिए आपको कुर्सी की अवस्था में बैठना होगा। यह आसन पैरों की हल्की सूजन के लिए फायदेमंद होता है।
पैरों में होने वाले दर्द को कम करने के लिए अधोमुख श्वानासन का अभ्यास रोजाना करें। इस आसन को करने से पैरों की सूजन भी कम होती है।
इस आसन को सेतुबंधासन भी कहा जाता है। इसका नियमित तौर पर अभ्यास करने से पैरों समेत कमर का दर्द काफी हद तक दूर हो जाता है।
गर्भवती महिलाओं के पैर में भी अक्सर सूजन होती है, जिसे दूर करने के लिए महिलाएं विपरीत करणी योग का अभ्यास कर सकती हैं।
पैरों के दर्द और सूजन को कम करने में त्रिकोणासन भी मददगार है। इस आसन को नियमित तौर पर करने से शरीर को कई अन्य लाभ भी मिलते हैं।
यहां बताए गए योगासन केवल आपकी जानकारी के लिए है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा एक्सपर्ट्स या डॉक्टर से संपर्क करें।
यहां हमने जाना कि पैरों की सूजन कम करने के लिए किन योगासन का अभ्यास करना चाहिए। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ