लहसुन अपने औषधीय गुणों के लिए जानी जाती है। आइए जानते है लहसुन की चाय पीने से शरीर को मिलने वाले फायदों के बारे में।
सुबह के समय कई लोग शरीर की समस्याओं से निजात पाने के लिए लहसुन का सेवन करते है। लेकिन क्या आपको पता हैं कि इसकी चाय भी आपकी शरीर के लिए उतनी ही फायदेमंद है।
लहसुन की चाय बनाने के लिए लहसुन की छिली कलियों का पेस्ट बना से और पैन में उबाल लें। एक अलग पैन में पानी को उबाल लें और उबलते पानी में पेस्ट डाल दें और 15 से 20 मिनट के लिए इस पानी को और उबलने दें।
लहसुन की यह चाय जब गर्म से गुनगुनी हो जाए तो इसमें नींबू का रस या शहद मिला लें। इसके पश्चात आप इसका सेवन कर सकते है।
लहसुन की चाय में पाए जाने वाले एंजाइम पाचन को बढ़ावा देने में मददगार होते है। यह चाय अपच को दूर करने में भी कारगर होती है।
इस चाय में एंटी कैंसर गुण मौजूद होते है। एक शोध के मुताबिक जो लोग लहसुन की चाय का सेवन करते हैं, उनमें स्तन के कैंसर और पेट के कैंसर का खतरा कम रहता हैं।
वेट लॉस में भी लहसुन की चाय बेहद मददगार मानी जाती है। इसे पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और भूख भी कम लगती है। इस तरह यह चाय वजन कम करने में यह सहायक होती है।
लहसुन की चाय में एंटीफंगल, एंटीसेप्टिक और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते है। इसे पीने से शरीर से बैक्टीरिया दूर हो सकती है। इसे पीने से आप मौसमी बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।