दूध हम सभी के सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें कैल्शियम पाया जाता है, जो दांतों से लेकर हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। आमतौर पर जब दूध की बात आती है, तो हमारे मन में गाय या भैंस के दूध का ख्याल आता है। लेकिन बकरी का दूध कई अध्ययनों के अनुसार किसी सुपरफूड से कम नहीं है।
यह दूध बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए फायदेमंद माना गया है। आज हम इस लेख में आपको बताएंगे कि रोजाना बकरी के दूध पीने से क्या फायदे होते हैं।
बकरी के दूध में फैट ग्लोब्युल्स होते हैं, जो शरीर को आसानी से पचाने में मदद करते हैं। जिन्हें दूध पीने से भारीपन की समस्या होती है, उनके लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है।
बकरी के दूध में विटामिन ए, सी और आयरन जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं और संक्रमण से बचाते हैं।
बकरी के दूध में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
बकरी के दूध में सेलेनियम और विटामिन पाए जाते हैं, जो स्किन को रिपेयर करने और उसे जल्दी हेल्दी व ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं।
गाय या भैंस के दूध से एलर्जी होने वाले कई लोगों को बकरी का दूध सूट करता है क्योंकि इसमें कैसिइन की मात्रा कम होती है।
बकरी का दूध पीने के 5 फायदे। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com