अक्सर माता-पिता बच्चों को सोने से पहले गर्म दूध पिलाते हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं कि सोने से पहले गर्म दूध पीने से क्या होता है-
दूध पीना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। दरअसल, दूध में कैल्शियम, विटामिन-डी, प्रोटीन और पोटेशियम पाया जाता है।
सोने से पहले गर्म दूध पीने से बिस्तर पर जाते ही नींद आ जाती है। दूध पीने से तनाव भी कम होता है, जिससे अच्छी नींद आती है।
अगर आपकी हड्डियां कमजोर हो रही हैं, तो सोने से पहले दूध का सेवन करना चाहिए, क्योंकि दूध कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है।
रात को सोने से पहले गर्म दूध पीने से पाचन में भी सुधार होता है। दूध पीने से सुबह पेट साफ करने में परेशानी नहीं होती है।
सोने से पहले दूध पीने से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। इम्यूनिटी ठीक रहने से शरीर संक्रमण से बचा रहता है।
गर्म दूध का सेवन रात को सोने से 1 घंटे पीना चाहिए। दूध की मात्रा 1 गिलास से ज्यादा न हो और दूध गुनगुना होना चाहिए।
सोने से पहले गर्म दूध पीना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ