गर्म पानी पीने की आदत सेहत के लिए कई तरह से अच्छी है। इसे गर्मियों के मौसम में भी जारी रखा जा सकता है।
सुबह-सुबह गुनगुना पानी पाचन तंत्र को ठीक रखने और इलेक्ट्रोलाइट्स का सही संतुलन बनाये रखने में मदद करता है।
सुबह-सुबह गर्म पानी पीने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। इससे इम्युनिटी मजबूत होती है।
फ्लू, सर्दी या खांसी की शिकायत में गुनगुने पानी की चुस्की लेने से छाती और नाक में जमाव से राहत मिल सकती है।
दिन में कई बार गुनगुना पानी पीना, छाती में जमे बलगम को पतला करने और उन्हें शरीर से बाहर निकालने का सबसे अच्छा तरीका है।
गुनगुना पानी गले की खराश और साइनस की समस्या से भी राहत दिलाने में मदद करता है।
गर्म पानी पीने से मेटाबॉलिज्म रेट में सुधार होता है। यह बेहतर पाचन के साथ-साथ पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करता है।
एक लीटर गुनगुने पानी में एक नींबू का रस और दो चम्मच शहद मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिलाकर दिन भर थोड़ा-थोड़ा पिएं।