हरसिंगार का पौधा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें कई गुण पाए जाते हैं, जो समस्याओं में फायदेमंद साबित होता है।
हरसिंगार के फूल में भरपूर पोषक तत्व पाया जाता है। इसमें विटामिन-सी, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, और एंटी-बैक्टीरियल के गुण होते हैं।
इसका काढ़ा बनाने के लिए हरसिंगार के फूल को धूप में सुखाएं फिर 1 पैन और फूल को डालें और उबाल लें। उबालने के बाद छानकर खाली पेट पिएं।
हरसिंगार के फूलों का काढ़ा बालों के लिए अच्छा माना जाता है, क्योंकि इसका सेवन करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन का लेवल बढ़ता है।
अगर किसी के मांसपेशियों में दर्द रहता है, तो हरसिंगार के फूलों का काढ़ा नियमित रूप से पीना चाहिए। दर्द को काफी हद तक कम करता है।
शरीर में इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए भी हरसिंगार के फूलों का काढ़ा फायदेमंद रहता है। इसे पीने से इम्यूनिटी ठीक रहती है।
अगर कोई सर्दी-जुकाम से परेशान है, तो हरसिंगार के फूलों का काढ़ा पीना चाहिए। इसे पीने से जल्द राहत मिल सकती है।
हरसिंगार के फूलों का काढ़ा इन समस्याओं में फायदेमंद होता है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ