आंवला का सेवन ही नहीं उसकी पत्तियां भी फायदेमंद होती है। इसकी पत्तियों का सेवन सेहत के लिए वरदान माना जाता है।
इसकी पत्तियों का सेवन सेहत के लिए इसलिए फायदेमंद होती है, क्योंकि इसमें फाइबर, विटामिन-सी, कैल्शियम, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी- बैक्टीरियल गुण के गुण पाए जाते हैं।
आंवला की पत्ती का सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है, क्योंकि इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो पाचन को ठीक रखता है।
अगर आपकी हड्डियां कमजोर हो रही हैं, तो भी आंवले की पत्ती खा सकते हैं। इसकी पत्तियों में कैल्शियम पाया जाता है।
आंवले के फल में ही नहीं बल्कि उसकी पत्तियों में भी विटामिन-सी पाया जाता है। इसे खाने से शरीर में इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होती है।
बालों के लिए भी आंवले की पत्तियां फायदेमंद होती है, क्योंकि इसकी पत्तियों में भरपूर एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है।
इसका सेवन करने के लिए 4-5 आंवला के पत्ते पानी से धोकर चबाएं। बेहतर परिणाम के लिए इसका सेवन लगभग 1 महीने तक करें।