आम के पत्ते में कई पोषक तत्व होते हैं। आम के पत्तों को पानी में उबालकर पीने से शरीर को फायदा पहुंचता है।
3 से 4 आम के पत्तों को धो लें। 250 ml पानी में पत्तों को डालकर उबालें। पानी आधा होने पर छानकर शहद मिलाकर सेवन करें।
आम के पत्तों का पानी पीने से आप अपना मोटापा घटा सकते हैं। इसका सेवन सुबह खाली पेट करना ज्यादा फायदेमंद है।
आम के पत्तों का पानी शुगर लेवल कम कर सकता है। आम के पत्ते इंसुलिन के प्रोडक्शन में मदद करते हैं।
आम के पत्तों में ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो सांस से जुड़ी समस्या, गले का दर्द और खांसी दूर कर सकते हैं।
आम के पत्तों को पानी में उबालकर पीने से पथरी से छुटकारा मिल सकता है।