आजकल लोगों में डिनर के बाद आइसक्रीम खाने का शौक बढ़ गया है। बच्चों को ये ज्यादा ही पसंद होता है।
लेकिन रोजाना रात को डिनर के बाद आइसक्रीम खाना, सेहत के लिए कई तरह से नुकसानदेह साबित हो सकता है।
आयुर्वेद में गर्म भोजन के बाद ठंडे पदार्थों का सेवन करने की सख्त मनाही की गई है। इसे विरुद्ध आहार कहा जाता है।
डिनर के बाद आइसक्रीम खाने से नींद पर बुरा असर पड़ता है। आइसक्रीम में मौजूद चीनी नींद की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती है।
रात को आइसक्रीम खाने के बाद अगर आपने ब्रश नहीं किया, तो बहुत जल्द दांतों में कैविटी की समस्या बढ़ सकती है।
डिनर के बाद मीठा खाने से कफ बढ़ने की शिकायत हो सकती है। इससे सांस की तकलीफ, खांसी या सीने में भारीपन महसूस हो सकता है।
आइसक्रीम में मौजूद कैलोरी आपका वजन भी बढ़ा सकती है। इसमें मौजूद ऐडेड शुगर मोटापे का जोखिम भी बढ़ाते हैं।
आइसक्रीम में मिठास से लिए फ्रुक्टोज डाला जाता है। इसके ज्यादा सेवन करने से फैटी लिवर और लिवर सिरोसिस का खतरा बढ़ सकता है।