इस बीमारी का सामना करने वाले लोग जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं। शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने से कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।
एक्सरसाइज करने में आलस्य दिखाने की वजह से शरीर बीमारियों की गिरफ्त में आ जाता है। खैर, यूरिक एसिड बढ़ने के पीछे काफी हद तक खराब लाइफस्टाइल भी जिम्मेदार है।
यदि आप यूरिक एसिड की परेशानी से बचना चाहते हैं तो खानपान की कुछ आदतों को बदल लें। इसके अलावा, डाइट में कुछ हेल्दी फूड्स को भी शामिल करें।
शायद आप नहीं जानते होंगे, लेकिन दूध पीने से यूरिक एसिड को नियंत्रित किया जा सकता है। ऐसे में इस बीमारी का सामना करने वालों को रोजाना दूध पीना चाहिए।
हेल्थ एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि दूध पीने से यूरिक एसिड कंट्रोल होता है। बता दें कि दूध में प्यूरीन की मात्रा कम होती है और इसी वजह से यूरिक एसिड नहीं बढ़ता है।
दूध में हल्दी मिलाकर पीना भी फायदेमंद होता है। इसे पीने से यूरिक एसिड कम होता है और जोड़ों के दर्द की शिकायत भी दूर हो जाती है।
दूध को कैल्शियम का बेस्ट सोर्स माना जाता है। इसका सेवन करने से हड्डियों को मजबूत बनाने में काफी हद तक मदद मिलती है।
नहीं होगी आज के समय ज्यादातर लोग जोड़ों के दर्द की बीमारी से परेशान रहते हैं। हालांकि, नियमित दूध का सेवन करने से इस तरह की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।