खाने का जायका बढ़ाने वाली हल्दी सभी की किचन में मौजूद होती है। आयुर्वेद में हल्दी को बेहतरीन औषधि माना जाता है, जिसके अनेक फायदे शरीर को मिलते हैं।
माथे पर हल्दी का तिलक ज्यादातर लोग लगाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, किसी भी पूजा को सफल बनाने के लिए हल्दी और चावल का इस्तेमाल करना जरूरी होता है।
रात के समय हल्दी का टीका नाभि में लगाना सेहत के लिहाज से लाभकारी है। चलिए बगैर समय लगाएं इसके फायदों पर थोड़ी बात कर लेते हैं।
कब्ज और अपच से पेट में सूजन हो जाती है। खैर, इससे राहत पाने के लिए आप रात के समय हल्दी का तिलक नाभि में लगाकर सो सकते हैं।
महिलाओं को पीरियड का दर्द हर महीने झेलना पड़ता है। इस दर्द से राहत पाने के लिए नाभि में हल्दी का टीका लगाना असरदार है।
नाभि से हमारे पेट के सभी तंत्र जुड़े हुए होते हैं। इसी वजह से यहां पर तिलक लगाने का फायदा शरीर की ऊर्जा को संतुलित करने में मिलता है।
नाभि में नियमित हल्दी का तिलक लगाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। वहीं, हल्दी के एंटीसेप्टिक गुण रोगों से लड़ने में भी आपकी मदद करेंगे।
हल्दी में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण सर्दियों के मौसम में कई बीमारियों से आपको बचा सकते हैं। इसके लिए हल्दी में सरसों का तेल मिलाकर लगाएं।