इसबगोल और दूध का सेवन एक साथ करना सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जाता है। इसका सेवन कई समस्याओं में कारगर होता है।
दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी, विटामिन बी12, और फास्फोरस होते है। वहीं इसबगोल में फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन पाया जाता है।
1 गिलास दूध में 1 चम्मच इसबगोल की भूसी डालकर अच्छे से चम्मच की मदद से मिला लें फिर इसके सेवन करें।
दूध में 1 चम्मच इसबगोल मिलाकर पीने पेट दुरुस्त रहता है। खासकर, कब्ज से समस्याओं में यह फायदेमंद साबित होता है।
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो दूध में 1 चम्मच इसबगोल मिलाकर पिएं। दरअसल, इसमें प्रचुर फाइबर पाया जाता है, जो वजन कम करता है।
दूध में 1 चम्मच इसबगोल मिलाकर पीने से शुगर कंट्रोल में रहता है। इसमें मौजूद जिलेटिन ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में बहुत फायदेमंद होता है।
दूध में 1 चम्मच इसबगोल मिलाकर पीना बवासीर की समस्या में भी फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें फाइबर की ज्यादा मात्रा होती है।
दूध में 1 चम्मच इसबगोल मिलाकर पीने से हार्ट हेल्थ ठीक रहती है। दरअसल, ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है, जिससे हार्ट से जुड़ी समस्याओं का जोखिम कम होता है।