किसी विटामिन से कम नहीं इस पत्ते का पानी, दिखते ही लपक लें


By Ritesh Mishra11, Feb 2025 08:30 AMnaidunia.com

मोरिंगा जिसे सहजन के नाम से भी जाना जाता है, यह किसी औषधि से कम नहीं है। इसे स्वास्थ्य के लिए हॉस्पिटल कहना गलत नहीं होगा। यह अपने औषधीय गुणों के लिए प्राचीन काल से मशहूर है।

सेहत के लिए मोरिंगा

मोरिंगा में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए औषधि की तरह काम करती है। सहजन का पूरा पेड़ पत्तियां से लेकर उसके फूल और तना सभी सेहत के लिए फायदेमंद है।

सेहत के लिए मोरिंगा का पानी

आपको जहां भी सहजन का पेड़ दिखे उसके पत्ते झट से लपकर अपने साथ घर लें आएं। आज हम इस लेख में आपको सहजन के पत्तों या उसके पाउडर का पानी पीने के फायदे को बताएंगे।

मजबूत इम्यूनिटी के लिए मोरिंगा

मोरिंगा के पत्तों में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसे पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और बीमारियों से बचाव होता है।

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मददगार

मोरिंगा डायबिटीज मरीजों के लिए किसी औषधि से कम नहीं है। मोरिंगा का पानी पीने से इंसुलिन को बैलेंस करने में मदद मिलती है।

पुरुषों के लिए मोरिंगा के फायदे

मोरिंगा का पानी पीना पुरुषों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इससे पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या और गुणवत्ता बेहतर करने में मदद मिलती है।

वजन कम करने के लिए मोरिंगा

मोरिंगा के पत्तों का पानी पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। इससे शरीर में फैट बर्निंग प्रोसेस तेज होता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

कैसे बनाएं मोरिंगा के पत्तों का पानी?

इसके लिए 10-12 मोरिंगा के पत्तों को अच्छे से धो लें। अब 2 गिलास पानी में इन्हें 5-10 मिनट तक उबालें। फिर गुनगुना होने पर छान लें और सुबह खाली पेट पिएं।

इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

किन 4 लोगों को इलायची नहीं खानी चाहिए?