चंदन की लकड़ी का पानी पीने से क्या होता है?


By Sahil11, Jul 2024 08:00 AMnaidunia.com

लाल चंदन का उपयोग करें

चंदन का इस्तेमाल सेहत के लिए भी लाभकारी माना जाता है। चंदन का तिलक भी लगाया जाता है, लेकिन इसका सेवन करना भी शरीर के लिए फायदेमंद होता है।

चंदन की लकड़ी का पानी

सेहतमंद रहने के लिए आप चंदन की लकड़ी का पानी पी सकते हैं। इसके लिए किसी भी चंदन की धातु से बने बर्तन में पानी भरकर रात को पानी रख दें और सुबह पानी का सेवन करें।

डायबिटीज में फायदेमंद

चंदन का सेवन करना डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो इसका इस्तेमाल करके पेशेंट की स्वास्थ्य स्थिति में सुधार हो सकता है।

स्किन की समस्याएं होंगी दूर

एलर्जी समेत स्किन की कई अन्य समस्याओं को दूर करने के लिए चंदन का इस्तेमाल करें। अगर आप चंदन की लकड़ी का पानी सुबह के समय पिएंगे तो चेहरे से संबंधी समस्याएं आसानी से दूर हो जाएंगी। 

कोलेस्ट्रॉल होगा कंट्रोल

बैड कोलेस्ट्रॉल से परेशान रहने वालों को चंदन का सेवन नियमित तौर पर करना चाहिए। ऐसा करना ओवरऑल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

लिवर होगा दुरुस्त

अगर लिवर से जुड़ी परेशानी का सामना कर रहे हैं तो चंदन की लकड़ी का पानी पिएं। माना जाता है कि इससे लिवर को दुरुस्त करने में काफी हद तक मदद मिलती है।

पिंपल्स का खतरा होगा कम

गर्मियों में पानी की कमी के चलते भी चेहरे पर पिंपल्स निकल आते हैं। इससे बचने के लिए चंदन का लेप लगाएं और चंदन की लकड़ी के बर्तन में पानी डालकर पिएं।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई जानकारी को सलाह के तौर पर देखने की गलती न करें। इसका इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेना जरूरी है।

यहां हमने जाना कि चंदन की लकड़ी का पानी पीने से क्या होता है। इस तरह की अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

ग्लोइंग स्किन के लिए लगाएं हल्दी और बेसन का लेप