गर्मियों की संजीवनी है यह ड्रिंक, पीने से लू नहीं लगेगी


By Ritesh Mishra08, Apr 2025 12:10 PMnaidunia.com

गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में सबसे ज्यादा खतरा लू का होता है। भीषण गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए लोग ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, जिससे लू दूर रहें। ऐसा ही एक देसी सुपर ड्रिंक सत्तू है। इसका टेस्टी ड्रिंक शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ एनर्जी देता है।

गर्मियों में सत्तू पीने के फायदे

आयुर्वेद में सत्तू के गर्मी का ढाल भी कहा गया है, इससे शरीर को ठंडक के साथ-साथ एनर्जी भी मिलती है। आज हम इस लेख में आपको सत्तू का टेस्टी ड्रिंक बनाने का तरीका और उसके फायदों को बताएंगे।

लू से बचने के लिए सत्तू

सत्तू ड्रिंक पीने से शरीर का तापमान कंट्रोल रहता है और अंदर से ठंडक मिलती है। रोजाना सुबह एक गिलास सत्तू पीने से लू नहीं लगती।

शरीर में इंस्टेंट एनर्जी के लिए सत्तू

सत्तू में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर और आयरन पाया जाता है। इसे पीने से थकान दूर होती है और शरीर में फुर्ती आती है।

वेट लॉस के लिए सत्तू

सत्तू पीने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है, जिससे ओवरइटिंग नहीं होती। यह मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है।

शुगर कंट्रोल करने के लिए सत्तू

डायबिटीज मरीज भी सत्तू को बिना चीनी के पी सकते हैं। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखता है।

सत्तू कैसे पिया जाता है?

सत्तू ड्रिंक बनाने के लिए 2 चम्मच सत्तू, 1 गिलास ठंडा पानी, आधी कटी हुई बारीक प्याज, एक चुटकी काला नमक, आधा नींबू का रस चाहिए। अब इन सभी को अच्छे से घोल लें। आपका ड्रिंक बनकर तैयार है।

गर्मियों की संजीवनी है सत्तू ड्रिंक, पीने से लू नहीं लगेगी। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

गोंद कतीरा में मिलाकर पिएं 1 चीज, गर्मी में पेट रहेगा ठंडा