सत्तू गर्मियों में पीने के लिए बेहद ही फायदेमंद साबित हो सकता हैं। सत्तू एक देसी प्रोटीन शेक है। आइए सत्तू से मिलने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।
अगर आप गर्मियों में सत्तू को पीते है तो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। गर्मी में बॉडी को हाइड्रेट रहना जरूरी है।
सत्तू में प्रोटीन, मैग्नीशियम, आयरन और फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती हैं। शरीर को फिट रखने के लिए ये सभी गुण जरूरी हैं।
गर्मियों में लोगों को सबसे ज्यादा डिहाइड्रेशन की समस्या होती है। इस समस्या से बचने के लिए आप सत्तू का रोजाना सेवन करें।
सत्तू के रोजाना सेवन से वजन कम होता है क्योंकि सत्तू में फाइबर पाया जाता है जिससे भूख कम लगती है।
गर्मियों में अगर आप लू से बचने के लिए देसी ड्रिंक की तलाश कर रहे है तो सत्तू इसके लिए अच्छा होगा।
सत्तू डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण होता है। सत्तू में नमक मिलाकर पिएं इससे डायबिटीज नियंत्रित रहेगा।