घर में मौजूद सौंफ में ऐसे कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो पेट में जमी चर्बी को घटाने में मदद करते हैं। चलिए जानते हैं सौंफ पानी के फायदे-
सौंफ का पानी-पीने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे ओवर-ईटिंग से बचा जा सकता है।
सौंफ के पानी में ऐसे कई तत्व होते हैं जो मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं, जिससे शरीर ज्यादा कैलोरी बर्न करता है।
सौंफ का पानी-पीने से शरीर से हानिकारक टॉक्सिन बाहर निकलते हैं। इससे शरीर डिटॉक्स रहता है।
सौंफ का पानी रोजाना पीने से पाचन तंत्र मजबूत रहता है। इससे कब्ज जैसी समस्याएं भी दूर रहती हैं।
सौंफ के पानी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से अतिरिक्त पानी और फैट को कम करने में मदद करते हैं। इसे रोजाना पीने से पेट कम होने लगता है।
सौंफ का पानी रोजाना पीने से मुंह से दुर्गंध नहीं आती। इसे नियमित रूप से पीने से सांसों की दुर्गंध से छुटकारा मिलता है।
सौंफ का पानी बनाने के लिए सबसे पहले किसी बर्तन में एक गिलास पानी डालें। अब इस पानी में दो चम्मच सौंफ डालें। इसे 5 मिनट उबलने दे। ठंडा होने के बाद इस पानी को पिए।
इस तरह रोजाना सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पीकर आप भी अपने वजन को कम कर सकती हैं। इसी तरह की हेल्थ से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहे naidunia.com