भीगे चने का पानी पीने के फायदे


By Arbaaj13, Nov 2024 01:38 PMnaidunia.com

भीगे चने तो कभी लोग खाते है, लेकिन कम ही लोग चने का पानी पीते है। भीगे चने का पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं कि पीने से क्या फायदे मिलते हैं?

भीगे चने में पोषक तत्व

भीगे हुए चनों में भरपूर तत्व पाए जाते हैं। इसमें आयरन, फाइबर, विटामिन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन, पोटैशियम और मिनरल्स होते हैं।

पेट के लिए फायदेमंद

भीगे चने का पानी पीना लाभकारी माना जाता है। रोजाना नियमित रूप से चने का पानी पीने से पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है।

वजन होता है कम

अगर आप वजन कम करना चाहते है, तो सुबह खाली पेट भीगे चने का पानी पीना चाहिए। इस पानी में कैलोरी की मात्रा कम होती है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

सुबह भीगे चने का पानी पीने से इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। इम्यूनिटी ठीक रहने से संक्रमण फैलने का खतरा कम हो जाता है।

मांसपेशियां मजबूत

अगर आपकी मांसपेशियां कमजोर है, तो भीग चने का पानी जरूर पीना चाहिए। दरअसल, इस पानी कैल्शियम भी पाया जाता है।

ऐसे बनाएं चने का पानी

रात को सोने से पहले एक गिलास पानी में आधी मुठ्ठी चना डालकर रखें। सुबह उठकर पानी को छानें और खाली पेट उसका सेवन करें।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

टिंडा की सब्जी खाने के फायदे