अक्सर लोगों को टिंडे की सब्जी पसंद नहीं आती है, लेकिन इसमें भरपूर पोषक तत्व पाए जाते हैं। आइए जानते हैं कि टिंडा की सब्जी खाने के क्या फायदे मिलते हैं?
टिंडे में विटामिन-सी, विटामिन-ए, फास्फोरस, आयरन, कॉपर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं।
टिंडे में भरपूर पानी पाया जाता है, जो बॉडी को हाइड्रेट रखता है। नियमित रूप से टिंडा खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है।
टिंडे का सेवन किडनी के लिए भी अच्छा माना जाता है। दरअसल, टिंडा खाने से किडनी में जमी गंदगी साफ होने लगती है।
बालों के लिए भी टिंडा फायदेमंद होता है। टिंडे में एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन-सी पाया जाता है, जो बालों को मजबूत रखता है।
ब्लड प्रेशर के मरीजों को भी टिंडे का सेवन करना चाहिए। दरअसल, इसमें पोटैशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो प्रेशर को कंट्रोल में रखता है।
टिंडे का सेवन यूरिन इंफेक्शन से भी बचाता है, क्योंकि इसमें पानी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। यही कारण हैं कि यूरिन इंफेक्शन की संभावना कम होती है।