तुलसी का पेड़ अपने हिंदू धार्मिक महत्वों के साथ-साथ अपने औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता हैं। आइए जानते हैं तुलसी का पानी पीने से शरीर को मिलने वाले 7 फायदों के बारे में।
तुलसी के पानी में डिटॉक्सिफिकेशन और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते है। इसके सेवन से मुहांसों, दाग धब्बों और अन्य स्किन संबंधी समस्या दूर होती हैं।
तुलसी के पानी का नियमित रूप से सेवन करने से ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है और हार्ट स्वस्थ रहता है।
बॉडी को डिटॉक्सिफाई करने में भी तुलसी का पानी बेहद मददगार होता हैं। यह एक नेचुरल डिटॉक्सिफिकेशन ड्रिंक हैं। जो लिवर और किडनी को डिटॉक्स करने में मदद करती है।
तुलसी का पानी आपके पाचन तंत्र को बढ़ावा देता है। पेट फूलना, अपच, सूजन की समस्या से राहत दिलाने में यह बेहद फायदेमंद माना जाता हैं।
डायबिटीज से परेशान मरीजों के लिए भी तुलसी का पानी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसे पीने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।
सर्दी-जुकाम और कोल्ड की समस्या में राहत पाने के लिए भी आप तुलसी के पानी का सेवन कर सकते है। गले की खराश में भी यह आराम दिलाता हैं।
तुलसी का पानी इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में भी जाना जाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट और आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो आपकी शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करता हैं।