सफेद दांत चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा देते हैं। वहीं पीले दांत इस सुंदरता को समाप्त कर देते हैं।
आजकल लोग केमिकल प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करते हैं, ताकि दांतों की चमक बरकरार रहें।
आप कुछ घरेलू उपाय अपनाकर अपने दांतों को मजबूत और चमकदार बना सकते हैं।
एक चम्मच बेकिंग सोड़ा लें। इसमें पानी मिलाएं और दांतों पर लगाएं। दांतों को चमकाने के लिए हफ्ते में 2 से 3 बार करें।
एक चुटकी हल्दी में एक चम्मच नारियल तेल मिलाएं। इसे अपने दांतों पर लगाएं और 5 मिनट बाद मुंह धो लें।
एक चम्मच नारियल का तेल 10 मिनट तक मुंह में घुमाएं। फिर थूक दें और ब्रश कर लें। इससे दांत चमक उठेंगे।