सेहत के लिए अजवाइन काफी फायदेमंद माना जाता है। रात में सोने से पहले 1 चम्मच अजवाइन खाना शरीर के लिए रामबाण साबित होता है।
औषधीय गुणों से भरपूर अवजाइन में कैल्शियम, फाइबर, प्रोटीन, मिनरल्स और आयरन जैसे गुणकारी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है।
यदि आपको रात में नींद आने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, तो रात में सोने से पहले अजवाइन का सेवन करना चाहिए।
आमतौर पर मौसम में बदलाव होने पर सर्दी-जुकाम जैसी आम समस्याएं होती रहती है। इस समस्याएं से निजात पाने के लिए रात में अजवाइन का सेवन करें।
जोड़ों में हो रही दर्द होने पर भी अजवाइन का सेवन करना चाहिए। रात को सोने से पहले अजवाइन खाने से जोड़ों से दर्द से राहत मिलती है।
अगर आपके शरीर में कैल्शियम की कमी हो रही है, तो इसका मतलब हड्डियां कमजोर हो रही है। ऐसी स्थिति में रात को अजवाइन खाएं।
रात में सोने से पहले 1 चम्मच अजवाइन ले और 1 गिलास हल्के गर्म पानी में इसे मिलाकर लें। इसके बाद इस पानी का सेवन करें।