पिस्ता का सेवन सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। रोजाना रात को सोने से पहले 2 पिस्ता खाने से कई अद्भुत फायदे मिलते हैं।
पिस्ता पोषक तत्व से प्रचुर होता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम, फाइबर, शुगर, आयरन, मैग्नीशियम आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं।
अगर आपका ब्लड शुगर हाई रहता है, तो रोजाना रात को 2 पिस्ता खाएं। पिस्ता में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स पाया जाता है, जो शुगर को कंट्रोल करता है।
यदि आप कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान हैं, तो सोने से पहले 2 पिस्ता खाएं। पिस्ता खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल शरीर से बाहर होता है।
पिस्ता का सेवन आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है। सोने से पहले 2 पिस्ता खाने से आंखों की रोशनी बरकरार रहती है।
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो रोज सोने से पहले 2 पिस्ता खाएं। दरअसल, पिस्ते में अधिक फाइबर पाया जाता है।
पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने के लिए पिस्ता फायदेमंद होता है। रोज 2 पिस्ता सोने से पहले खाने से पेट सुबह आसानी से साफ होगा।
यदि आप किसी गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं, तो पिस्ता खाने से पहले डॉक्टर से सलाह लें। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ