बादाम का सेवन शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जाता है। इसको खाने से शरीर को अद्भुत फायदे मिलते हैं। रोजाना कम से कम 4 बादाम खाने चाहिए।
बादाम में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन्स, फाइबर, मैग्नीशियम, आयरन, पोटैशियम, जिंक और फॉसफोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
यदि रोजाना 4 बादाम खाएं, तो शरीर के सभी हड्डियों को कैल्शियम प्राप्त होता हैं, जिसके कारण हड्डियों को मजबूती मिलती है।
अगर रोजाना 4 बादाम खाते है, तो स्किन पर अच्छा प्रभाव पड़ता है, क्योंकि इसमें विटामिन-ई और एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो स्किन को चमकता है।
शुगर के मरीजों के लिए भी बादाम का सेवन अच्छा होता है, क्योंकि इसमें मैग्नीशियम और फाइबर पाया जाता है, जो शुगर का लेवल बढ़ने नहीं देता है।
नियमित रूप से बादाम का सेवन करने पर कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से भी बचा जा सकता है। दरअसल, इसमें एंटी-कैंसर गुण पाए जाते हैं।
बादाम को डाइट में शामिल करने से पहले जान लें कि इसका सेवन भिगोकर करना चाहिए। इसके लिए रात को बादाम भिगो दें और सुबह खाएं।
रोज 4 बादाम का सेवन करना चाहिए। हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ