रोज 5 किशमिश खाने के फायदे


By Arbaaj26, Jul 2024 08:00 AMnaidunia.com

सेहत के लिए किशमिश का सेवन फायदेमंद माना जाता है। किशमिश खाने से कई समस्याएं दूर होती है। आइए जानते है कि रोज किशमिश खाने से क्या फायदे मिलते है?

किशमिश में पोषक तत्व

किशमिश में प्रोटीन, आयरन और फाइबर, पोटेशियम, कॉपर, विटामिन बी6 और कैल्शियम पाया जाता है, जो सेहत को दुरुस्त रखता है।

हड्डियां मजबूत

अगर रोज 5 किशमिश का सेवन करें, तो शरीर की हड्डियां मजबूत होती है, क्योंकि किशमिश कैल्शियम का अच्छा सोर्स होता है।

खून की पूर्ति

कई बार शरीर में खून की कमी होने लगती है, लेकिन रोज 5 किशमिश खाएं, तो शरीर में खून की कमी पूरी होगी। दरअसल, किशमिश में आयरन पाया जाता है।

इम्यूनिटी बूस्ट

किशमिश में विटामिन और मिनरल की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जिसके कारण इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। इम्यूनिटी मजबूत होने से संक्रमण का खतरा कम होता है।

गैस से राहत

जिन लोगों को गैस की समस्या होती है उनको रोज 5 किशमिश खाना चाहिए। किशमिश खाने से गैस से राहत मिलती है।

ऐसे करें किशमिश का सेवन

किशमिश खाने के लिए इसको रात में 1 गिलास पानी में भिगो दें और सुबह उसका सेवन करें। किशमिश की तासीर गर्म होती है इसलिए इसको भिगोकर खाना चाहिए।

रोज 5 किशमिश खाना सेहत के लिए लाभकारी होता है। हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Anjeer Side Effects: अंजीर खाने से हो सकते हैं ये नुकसान