खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए अजवाइन का अक्सर इस्तेमाल किया जाता है। इसको खाने के साथ, चाय में और पानी में डालकर पी सकते हैं। चलिए जानते हैं रात को अजवाइन खाने से क्या होता है?
अजवाइन के सेवन से गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याएं दूर रहती हैं। इससे खाने को जल्दी पचाने में मदद मिलती है।
रात को अजवाइन के सेवन से शरीर में मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। इससे एक्सट्रा फैट को बर्न करने में मदद मिलती है।
अजवाइन में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं। यह शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाने में सहायता करता है।
अजवाइन के सेवन से जोड़ों के दर्द और सूजन में आराम मिलता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं।
अजवाइन के सेवन से शरीर को आराम मिलता है। यह तनाव को कम करने में मदद करता है। इससे गहरी और बेहतर नींद आती है।
अजवाइन के सेवन से खराश और बलगम को कम करने में मदद मिलती है। इसे सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ लेने से सर्दी-जुकाम में आराम मिलता है।
अजवाइन के सेवन से शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद मिलती है। यह स्किन को साफ कर चमकदार बनाती है।
इस तरह आप भी रोजाना रात को सोने से पहले अजवाइन का सेवन कर इन फायदों को उठा सकते हैं। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com