अगर आप हेल्दी नाश्ते के साथ ही शरीर को जबरदस्त फायदे पहुंचाना चाहते हैं, तो एवोकाडो का सेवन करना चाहिए।
एवोकाडो पोषक तत्व से प्रचुर होता है। एक छोटे से फल में फाइबर, हेल्दी फैट, पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन-के, विटामिन-सी, विटामिन-ई और एंटी-ऑक्सीडेंड्स के गुण होते हैं।
नाश्ते में आपको ज्यादा नहीं केवल 1 एवोकाडो का सेवन करना है। रोजाना 1 एवोकाडो खाना सेहत के लिए रामबाण साबित होगा।
अक्सर लोगों का नाश्ता करने के बाद पेट खराब हो जाता है। लेकिन नाश्ते में एवोकाडो खाने से पाचन ठीक रहेगा, क्योंकि इसमें फाइबर मौजूद होता है।
नाश्ते में एवोकाडो का सेवन करना हार्ट के लिए दुरुस्त होता है, क्योंकि इसमें पोटैशियम और हेल्दी फैट पाया जाता है।
वोकाडो में 1 नहीं कई सारे विटामिन्स होते हैं। इस 1 फल में विटामिन-के, विटामिन-ई और विटामिन-सी पाया जाता है।
नाश्ता में रोजाना 1 एवोकाडो खाने से स्किन को भी फायदा मिलता है। दरअसल, इसमें विटामिन्स और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण होते हैं।