सर्दियों के मौसम में कुछ चीजों को खाना सेहत के लिए लाभकारी होता है। दरअसल, मौसम के अनुसार डाइट में बदलाव न करने पर आप बीमार भी हो सकते हैं।
ठंड के दिनों में बाजरे के आटे से बनी चीजों को खाना लोग ज्यादा पसंद करते हैं। इसकी तासीर गर्म होती है, जिसे सर्दियों में खाने की सलाह दी जाती है।
जिन लोगों को बाजरे की रोटी खाना पसंद नहीं होती है, वो बाजरे की खिचड़ी खा सकते हैं। रात को ठंडे दूध के साथ बाजरे की खिचड़ी खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं।
पाचन से जुड़ी कई परेशानियों से राहत पाने के लिए आप बाजरे की खिचड़ी खा सकते हैं। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र को भी स्वस्थ बनाया जा सकता है।
बाजरे में कैल्शियम और फास्फोरस भरपूर मात्रा में पाया जाता है। दूध के साथ इसे खाने से शरीर को कैल्शियम की प्राप्ति होगी। इसकी वजह से हड्डियों मजबूत हो जाएंगी।
दिल को हेल्दी रखने के लिए भी आप बाजरे की खिचड़ी का सेवन कर सकते हैं। इस खिचड़ी को खाने से हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल जैसी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।
दिल की सेहत का ध्यान रखने के अलावा बाजरे की खिचड़ी खाने से किडनी को स्वस्थ रखने में भी मदद मिलती है। इसके पीछे कारण है कि इसमें फास्फोरस पाया जाता है।
बाजरे की खिचड़ी खाने से वेट लॉस में भी आपको मदद मिलेगी। सर्दियों के मौसम में अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो नाश्ते में खिचड़ी खाएं।