सर्दियों में सरसों के तेल का प्रयोग होता है सेहतमंद, तासीर होती है गर्म


By Mukesh Vishwakarma14, Dec 2022 02:30 PMnaidunia.com

मांस पेशियां होती हैं मजबूत

सरसों के तेल से मालिश करने से मांस पेशियां मजबूत होती है और रक्त संचार बेहतर होता है।

मालिश से दांतों को मिलती है राहत

दांतों में दर्द होने पर सरसों के तेल को नमक के साथ मिलाकर दांतों और मसूड़ों की मालिश करने से राहत मिलती है।

त्वचा बनती है चमकदार

शरीर में सरसों तेल लगाने के फायदे हैं। इससे फंगस नहीं फैलता है। साथ त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनती है।

बालों में आती है मजबूती

सरसों का तेल बालों के लिए भी बेहतर होता है। इससे बालों में मजबूती आती है।

हार्ट डिसीज का खतरा होता है कम

सरसों के तेल का खाने में भी इस्तेमाल किया जाता है। इससे हार्ट डिसीज का खतरा कम होता है।

ये फल रोज खाएंगे तो सेहत बनेगी, साथ में दिमाग भी रहेगा Positive