सेहत के लिए कुछ पत्ते औषधि का काम करते हैं। इन्हीं में से एक पान का पत्ता भी है। कई लोगों पान का पत्ता माउथ फ्रेशर की तरह खाना पसंद होता है। आयुर्वेद में पान के पत्तों को कई अद्भुत फायदे बताए गए हैं।
आज हम इस लेख में आपको बताएंगे कि रोजाना सुबह खाली पेट पान का पत्ता खाने से कौन-से लोग घुटने टेक देते हैं। साथ ही यह भी जानेंगे कि इसका सेवन कैसे करना है।
रोजाना बासी मुंह पान के पत्ते को चबाने से गैस, अपच, कब्ज और पेट दर्द की समस्या में राहत मिलता है। इसे सुबह के समय चबाने से डाइजेशन सही रहता है।
पान में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंह की बदबू और बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं। इसे चबाना दांतों और मसूड़ों के लिए भी फायदेमंद है।
पान का पत्ता बलगम को बाहर निकालने में मदद करता है। गले की खराश और जुकाम में इसे चबाना बेहद लाभदायक है।
रिसर्च के अनुसार, पान के पत्ते ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक हैं। मगर इसका इस्तेमाल करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
पान का पत्ता शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।
इन फायदों को उठाने के लिए रोजाना बासी मुंह 1 फ्रेश पान का पत्ता चबाएं। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com