मूंग दाल को हरी मूंग दाल के नाम से भी जाना जाता है, यह पौधे से प्राप्त प्रोटीन का प्रचुर स्रोत है। इसमें अमीनो एसिड पाए जाते हैं।
आज हम इस लेख में जानेंगे कि रोजाना उबली हुई मूंग दाल खाने से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं।
मूंग दाल हल्की और जल्दी पचने वाली होती है। यह कब्ज, गैस और अपच की समस्या को दूर करने में मददगार है।
मूंग की दाल फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होती है, इसे खाने से भूख कम लगती है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करती है, जिससे फैट बर्न होता है।
मूंग की दाल में विटामिन बी, आयरन और प्रोटीन होते हैं, जो शरीर को ताकत देते है। यह कमजोरी और थकान को दूर करने में मदद करते है।
मूंग दाल में कोलेस्ट्रॉल कम करने वाले तत्व पाए जाते हैं। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार।
मूंग दाल में एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। यह शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करती है।
इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.com