इलायची सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है। इलायची का सेवन खाने के बाद करने से शरीर को कई लाभ मिलते है।
इलायची में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस और फाइबर पाया जाता है।
अगर किसी व्यक्ति का पाचन ठीक नहीं रहता है, तो रोजाना खाना खाने के बाद 1 इलायची का सेवन करें। ऐसा करने से पाचन दुरुस्त होता है।
जिन लोगों को रात में नींद मुश्किल से आती है वो रात के खाने के बाद 1 इलायची का सेवन करें। इलायची को खाने से अच्छी नींद मिल सकती है।
गले की खराश होने पर भी इलायची काम करता है। बस खाना खाने के बाद 1 इलायची को खाएं। ऐसा करने से गले की खराश दूर हो सकती है।
अगर किसी व्यक्ति के मुंह से बदबू आती है, तो खाना खाने के बाद 1 इलायची का सेवन करें। इलायची खाने से मुंह से बदबू दूर होती है।
जिन लोगों को उल्टी की समस्या होती है उनके लिए भी इलायची कारगर होती है। खाना खाने के बाद 1 इलायची का सेवन करें।