ठंड में ब्रोकली किसी सुपरफूड से कम नहीं है। ब्रोकली पोषक तत्वों से भरपूर होती है। आइए जानते है सर्दियों में ब्रोकली खाने के फायदे के बारे में।
ब्रोकली प्रोटीन का खजाना होती है, शाकाहारी लोगों के लिए यह एक अच्छा विकल्प होता है। ब्रोकली में विटामिन ए, सी, फाइबर, जिंक, सेलेनियम, पॉलीफेनोल, आयरन, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व होते है।
ब्रोकली खाने से हार्ट से जुड़ी समस्याएं, पाचन संबंधी दिक्कतें और मोटापे की परेशानियों से बचाया जा सकता है। शरीर की अच्छी कार्य प्रणाली के लिए ब्रोकली फायदेमंद रहती है।
ब्रोकली से हम कई डिशेज और रेसिपी बना सकते है। पोषक तत्वों से भरपूर ब्रोकली से स्मूदी, सलाद, ऑमलेट, सूप और ब्रोकली फ्राइड राइस भी बना सकते है।
फिटनेस फ्रीक लोग डाइट में स्मूदी को शामिल कर सकते है। हरी सब्जियों से बनी यह स्मूदी आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद रहेगी।
ब्रोकली की प्यूरी का इस्तेमाल करके या फिर छोटे-छोटे पीस के रूप में आप इसका सूप बना सकते है। ठंड में इसके सेवन से शरीर को कई फायदे मिलते है।
ब्रोकली को आप हल्क उबालकर बाउल में खीरा, चुकंदर, स्वीट कॉर्न और दूसरे मनपसंद सब्जियों के साथ मिलाकर खा सकते है। उबालने के बाद ब्रोकली थोड़ी नरम हो जाएगी।
ब्रोकली के इस्तेमाल से आप पुलाव या फ्राइड राइस में मिला सकते हैं। ब्रोकली को आप पुलाव में हल्का फ्राई करके या उबालकर मिला सकते है।