काजू और शहद शरीर के लिए कारगार साबित होता है। इन दोनों को एक साथ मिलाकर खाने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं।
काजू को शहद में डुबोकर खाना चाहिए। इसके लिए रात को काजू को शहद में डालकर रखें और सुबह काजू का सेवन करें।
कोलेस्ट्रॉल लाइफस्टाइल से जुड़ी एक समस्या है। काजू और शहद का एक साथ सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है।
यदि काजू और शहद को एक साथ खाते है, तो पाचन मजबूत होने लगता है। इसके साथ ही खराब पाचन को कुछ ही दिनों में बेहतर भी कर देता है।
अक्सर उम्र के साथ ही शरीर की हड्डियां कमजोर होने लगती है। हड्डियों को मजबूत करने के लिए भी काजू और शहद का सेवन करना चाहिए।
अगर किसी के शरीर में खून की कमी हो रही है, तो उसे भी रोजाना काजू और शहद का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है।
अगर आप रोज शहद और काजू का सेवन करते है, तो सीमित मात्रा में खाएं, क्योंकि काजू की तासीर गर्म होती है। गर्मियों में इसका सेवन कम करना चाहिए।