काजू शरीर के लिए काफी फायदेमंद और सेहत का खजाना माना जाता है। इसके सेवन से शरीर को कई लाभ मिलते हैं।
काजू पोषक तत्व से भरपूर होता है। काजू में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन, आयरन पोटैशियम और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं।
काजू कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए रामबाण होता है। रोजाना 2 काजू खाने से आप शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित कर सकते है।
काजू में आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो कि शरीर में खून की कमी को दूर करने में मददगार होता है।
अगर आप रोजाना केवल 2 काजू को खाएं, तो कमजोर हो रही हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता हैं।
काजू खाना पेट के लिए भी फायदेमंद होता है। अगर आपको पाचन की समस्या है, तो रोज काजू का सेवन करें।
काजू का सेवन दिमाग के लिए भी लाभकारी होता है। याददाश्त को तेज करने के लिए रोज 2 काजू को खाएं।